Total gyan

This blogger site about interesting facts, science, technology, autobiography, our history and also study materials and study tips

Follow us on Facebook

LightBlog

Posts

मंगलवार, 21 जुलाई 2020

क्यों हिंदू लगाते हैं तिलक???????

तिलक लगाने का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण 

 दोस्तों आज इस पोस्ट में हम जानेंगे आखिर हम तिलक क्यों लगाते हैं इसका वैज्ञानिक कारण क्या है और धार्मिक रहस्य क्या है इसके साथ  हम यभी जानेंगे कि तिलक कितने प्रकार का होता है किसको तिलक लगाना चाहिए या किसको नहीं लगाना चाहिए




तिलक क्यों लगाएं


 शास्त्रों के अनुसार यदि ब्राह्मण तिलक नहीं लगाता है तो उसे चांडाल समझना चाहिए तिलक धारण करना धार्मिक कार्य माना गया है। 

तिलक क्यों लगाएं।tilak Kyo legate hai



  तिलक के प्रकार और धार्मिक कारण

 तिलक, त्रिपुंड, टीका अथवा  बिंदी आदि का सीधा संबंध मष्तिष्क से  होता है।  मनुष्य की दोनों भौहों के बीच जिस स्थान पर तिलक  लगाते हैं वहाँ आज्ञा चक्र स्थित है इस चक्र पर ध्यान केंद्रित करने पर साधक का मन पूर्ण शक्ति  संपन्न हो जाता है इसे चेतना केंद्र भी कहा जाए जाए तो अनुचित नहीं होगा अर्थात समस्त ज्ञान एवं चेतना का संचालन इसी स्थान से होता है। आज्ञा चक्र ही तृतीय नेत्र है इसे दिव्य नेत्र भी कहते हैं तिलक लगाने से आज्ञा चक्र जागृत होता है ।जिसकी तुलना रडार टेलीस्कोप आदि से की जा सकती है इसके अलावा तिलक सम्मान सूचक भी है तिलक लगाने के से साधु सज्जनता एवं धार्मिकता का आभास होता है।



 तिलक धारण करने का वैज्ञानिक कारण

 जब हम मस्तिष्क से आवश्यकता से अधिक काम लेते हैं तब ज्ञान तंतुओं का विचारक केंद्र भृकुटी और ललाट के मध्य भाग में पीड़ा उत्पन्न हो जाती है ठीक उसी स्थान पर जहां तिलक त्रिपुंड लगाते हैं चंदन का तिलक ज्ञान तंतुओं को शीतलता प्रदान करता है। जो प्रतिदिन प्रातः काल स्थान स्नान के पश्चात चंदन का तिलक लगाता है उसे सिर दर्द का शिकायत नहीं होता इस तथ्य को डॉक्टर से एवं वैध हकीम स्वीकार करते हैं।


 कुमकुम क्या है कुमकुम का तिलक क्यों लगाते हैं

 कुमकुम हल्दी का चूर्ण होता है जिसमें नींबू का रस मिलाने से लाल रंग का हो जाता है। 
तिलक क्यों लगाएं।tilak Kyo legate hai



आयुर्वेद के अनुसार कुमकुम तत्व शोधन  के लिए सर्वोत्तम औषधि है इसका तिलक लगाने से मस्तिष्क तंतु में क्षीणता नहीं आती।



 भस्म का तिलक क्यों लगाते हैं



 भस्म भी  एक तरह से देवताओं का प्रसाद है भोग के लिए देवताओं को चढ़ाया गया मिष्ठान आज तो प्रसाद होता है किंतु  यज्ञ भस्म  ऐसा  प्रसाद है जो खाया नहीं जाता बल्कि भस्म रूपी राख सिर एवं शरीर में पूरी श्रद्धा भक्तों से लगाई जाती है।

तिलक क्यों लगाएं।tilak Kyo legate h




निष्कर्ष 

 दोस्तों ऊपर की पोस्ट की मदद से हमें जाने हैं कि तिलक लगाने से हमारे मस्तिष्क में शांति प्रदान होती है हमारा मन एकाग्र चित्त होता है इसलिए तिलक लगाना आवश्यक होता है और इससे हमारा सम्मान बढ़ता है और हमारी धार्मिक सोभा को भी बढ़ाता है


धन्यवाद 






कोई टिप्पणी नहीं: